गुलाब जल गुलाब जल एक प्राकृतिक सुगन्धित तरल पदार्थ है जो गुलाब की पंखुडियो को पीसकर तैयार किया जाता है | यह त्वचा , बाल और स्वास्थय के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है और इसका उपयोग सदियों से हमारे पूर्वज आयुर्वेद , यूनानी तथा घरेलु नुस्खे ke रूप में करते आ रहे हैं | Also read : पिम्प्लो से छुटकारा कैसे पाए
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के फायदे
चेहरे पर गुलाब जल लगाने के कई बेहतरीन फायदे है | गुलाब जल चेहरे की त्वचा को साफ और तरोताजा करता है , यह चेहरे पर नमी को बनाये रखता है , पिम्पल से राहत दिलाता है , चेहरे पर चमक और नया रंग को निखारने में मददगार होता है |
गुलाब जल को चेहरे पर कब लगाना चाहिए | सुबह या रात में
गुलाब जल चेहरे पर कब लगाना चाहिए :> देखिये वैसे तो आप गुलाब जल को चेहरे पर रात में सोने से पहले , सुबह उठाने के बाद , धुप में बाहर जाने से पहले ,मेकअप लगाने से पहले ,कभी भी लगा सकते है | लेकिन गुलाब जल को चेहरे पर लगाने का सबसे बेस्ट समय रात को ही माना जाता है | क्युकी स्किन रिपेयर रात में अच्छे से होता है , रात में चेहरा गन्दगी और धुल युक्त होती है , त्वचा को नम बनाने में मददगार होता है जिससे सुबह उठाने पर स्किन फ्रेश और ग्लो दिखती है | रात में काफी ज्यादा समय मिलता है जिससे त्वचा से झुरिर्या और फाइन लाइन्स अपने आप कम होने लगते है , इसी कारण रात में गुलाब जल को चेहरे पर लगाना सबसे अच्छा समय जाता है |
गुलाब जल के साथ और क्या क्या मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है
गुलाब जल के साथ और क्या क्या मिलाया जा सकता है :> देखिये वैसे अगर आपकी चेहरे की त्वचा नार्मल हो तो आप च्रेहरे को ग्लो और साफ रखने के लिए केवल गुलाब जल ही इस्तेमाल कर सकते है लेकिन आपके चेहरे पर पिम्पल , सुजन , दाग धब्बे , टैनिन , तैलीय त्वचा , खुरदरे त्वचा जैसी समस्याए हो तो आप गुलाब जल के साथ इन कुछ आयुर्वेदिक एवं औसधी से भरपूर पदार्थो जैसे ( मुल्तानी मिटटी , एलोबेरा जेल , चन्दन पाउडर , बेसन , दही ,निम्बू का रस , शहद , खीरे का रस ) को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगा सकते है |
गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के तरीके
गुलाब जल लगाने के तरीके :>चेहरे पर गुलाब जल लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो ले और फिर उसे सूती कपडे से चेहरे को पूछ ले , गुलाब जल को सबसे पहले किसी पतले सूती के कपडे या फिर रुई में भिगो ले और फिर धीरे धीरे से चेहरे की चारो तरफ अच्छे से मिलाकर लगा ले |
गुलाब जल के साथ अन्य पदार्थ मिलकर लगाने के तरीके :> अगर गुलाब जल के साथ और कोई पदार्थ लगाना है तो सबसे पहले थोडा सा गुलाब जल ले और फिर थोडा सा उस वास्तु को ले ले फिर एक कटोरी में दोनों को अच्छी तरह से मिलकर उसका पेस्ट बना ले , तब उस पेस्ट को चेहरे के सभी भागो पर अच्छी तरह से चारो तरफ लगा ले , 15 से 20 मिनट तक उसे अच्छे से सुखने दे , और फिर उसे साफ पानी से धो ले
गुलाब जल और पेस्ट लगाने से पहले कुछ महत्वपूण वधानिय
1 .चेहरे पर गुलाब जल लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लेना चाहिए .
2 . किसी भी पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले उस पेस्ट थोडा सा लगाकर टेस्ट कर ले .
3. सप्ताह में किसी भी पेस्ट का केवल 2 से 3 बार ही इस्तेमाल करे .
4. प्राकृतिक चीजो को ही उपयोग में लाये .
5. केमिकल युक्त प्रोडक्ट और हानिकारक चीजो को चेहरे पर लगाने से बचे .
अस्वीकरण : प्रिय पाठक ये लेख केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है ,यह किसी भी प्रकार का चिकित्सीय राय या बिकल्प नहीं है | अधिक जानकारी के लिए आप अपने संपर्क के डॉक्टर से सलाह ले सकते है | nowhealthtime.com किसी भी प्रकार ke दावे का जिम्मेदार नहीं लेता है |