गैस जैसी समस्याओ से छुटकारा कैसे पाए | इन घरेलु उपचारो से |

आजकल गैस होना एक बड़ी समस्या हो गई है, ये किसी भी उम्र मे किसी को भी हो सकती है क्युकी आजकल लोगो का खानपान ही ऐसा है आज के समय मे लोग ज्यादातर तैल्य पदार्थ या स्वादिस्ट खाने के शौकीन हो गए है जो हमारे पाचन तंत्र को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है जिसके कारण हर कोई गैस का शिकार हो जा रहा है तो गैस जैसी समस्यायों से छुटकारा कैसे पाए इन घरेलु उपचारो से ||

अगर आप भी गैस जैसी समस्याओं से ग्रस्त है और आप इनसे छुटकारा पाना चाहते है तो अपनाये ये कुछ घरेलु तरीके.….

1.अदरक

अदरक एक प्राकृतिक पाचक है जो गैस बनने से रोकता है और पेट कि मरोड़ से राहत देता है, आप अदरक को कच्चा चबा सकते है, या इसका रस निकालकर शहद के साथ ले सकते है या अदरक कि चाय बना सकते है

2.हींग

हींग मे कई प्रकार के तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है, जैसे कि एंटीआक्सीडेंट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम कर कार्बोहाइड्रेट्स जैसे तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर के पाचन, सूजन और अन्य समस्याओं को ठीक करने मे मदद करते है ||

इस्तेमाल करने का तरीका

. एक गिलास गुनगुने पानी मे थोड़ा सा हींग मिलाये और पी जाये |

. आप हींग को सरसो के तेल मे गरम करके पेट पर भी मालिश कर सकते है |

3.सौफ

सौफ भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, जो केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत उपयोगी मना जाता है, खासकर पाचन के लिए | सौफ का उपयोग आयुर्वेद, यूनानी और घरेलु चिकित्सा पद्धतियों मे हजारों सालो से हो रहा है | इसका सेवन बिशेष रूप से भोजन के बाद किया जाता है क्युकी ये पाचन क्रिया को बेहतरीन बनाती है और गैस और एसिडिटी जैसी समस्यायों से राहत दिलाती है ||

4. पुदीना

पुदीना ना केवल सुगन्धित हरी पति है जो स्वाद और ताजगी के लिए जानी जाती है, बल्कि यह औषधिय गुणों से भरपूर एक अत्यंत उपयोगी हर्ब भी है, बिशेष रूप से पाचन के लिए| प्राचीन आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञानं तक, पुदीना को पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और पेट से जुडी कई समस्यायों को दूर करने मे सहायक मना गया है |

इस्तेमाल करने का तरीका

  1. पुदीने के कुछ पतियों को पिस्कर उसमे थोड़ा सा निम्बू और शहद मिलाकर ले |
  2. पुदीना के चाय भी बनाकर पिया सकते है जिससे गैस से निदान हो सकता है ||

5. दालचीनी

दालचीनी एक अत्यंत शक्तिशाली औषधिय हर्ब है, जिसे प्राचीन आयुर्वेद, यूनानी, चीनी, और आधुनिक चिकिस्था मे पाचन तंत्र सहित अनेक स्वास्थ्य समस्याओ का समाधान के लिए उपयुक्त किया जाता है | दालचीनी कि गरम तासीर, पाचक गुण और एंटीअक्सीडेंट तत्वों के कारण यह पेट और पाचन से सम्बंधित समस्यायों के लिए बिशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है |

इस्तेमाल करने का तरीका

  1. एक कप गर्म पानी मे थोड़ा सा दालचीनी पाउडर डाले और कुछ मिनट के लिए ढक्कर रख दे कुछ देर बाद फिर उसे पी ले ||

6. अजवाइन और काला नमक

अजवाइन और काला नमक ये दोनों साधारण लेकिन अत्यंत प्रभावशाली घरेलु मसाले है जो भारतीय रसोई मे लगभग हर घर मे पाए जाते है | आयुर्वेदिक चिकित्सा मे इनका बिशेष स्थान है, खासकर पाचन क्रिया को सुधरने के लिए | जब अजवाइन और काला नमक को एक साथ मिलाकर लिया जाए, यह मिश्रण पाचन तंत्र को प्राकृतिक रूप से संतुलित करता है गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्यायों को दूर करता है ये पुरे पेट को हल्का बनाये रखता है |

लाभ

  1. पाचन इंजाइम को सक्रिय करना
  2. गैस और पेट भुलाने से राहत
  3. पेट दर्द और ऐठन से आराम
  4. अपच और बदहजमीं के फायदे

इस्तेमाल करने का तरीका

  1. 1 चमच्च अजवाइन को हलके आंच पर भून ले
  2. इसमें 1 चौथाई चमच्च काला नमक मिलाकर पाउडर बना ले
  3. भोजन के बाद आधा चमच्च गुनगुने पानी के साथ पिए |

Leave a Comment