झड़ते बालो को कैसे रोके इन घरेलु उपायों से…

बालो कि झड़ने कि समस्या एक आम समस्या बन गई है, क्युकी आज कल लोगो के खानपान और उनके जीवनशैली बहुत बुरे होते जा रहे है जिसके कारण बालो कि झड़ने कि समस्या किसी को भी हो जा रही है | लेकिन इसका जल्द से जल्द इलाज करना बहुत जरुरी हो गया है | उपर से लोग आज कल कई प्रकार के हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते है और तो और बढ़ती प्रदुषण के कारण आज कल बहुत ज्यादा लोगो के hair fall हो रहे है || वैसे तो किसी भी बीमारी के लिए लोग सबसे पहले घरेलु उपचार ही अपनाते है तो हम भी कुछ ऐसे घरेलू टिप्स देते है जिससे आपके बालो का झड़ना बिल्कुल कम हो जायेंगे | तो चलिए जानते झड़ते बालो को कैसे रोके इन 5 घरेलु उपायों से

बाल क्यों झड़ते है ( Bal kyu jhadte hai )

देखिये बालो कि झड़ना ये एक आम बात है, बाल कई प्रकार के कारणों से झड सकते है जो ब्यक्ति के आहार, पोषण, जीवनशैली,होर्मोनल बदलाव और बाहरी प्रदुषण पर निर्भर करता है | कुछ सामान्य कारण भी होते है जैसे कि तनाव, पोषण कि कमी, अनुवंशीकता और हार्मोनल असंतुलन भी हो सकते है |

बाल झड़ने के कारण (Cause of hair fall )

बालो का झड़ना आजकल एक आम मूल कारण भी है | असंतुलित आहार योजना, गलत खानपान, तनाव, गलत जीवनशैली, हार्मोनल बदलाव

चलिए ऐसे और कई मुख्य कारणों के बारे मे जानते है |

  1. पोषण कि कमी ;> आयरन, जींक, विटामिन B12, विटामिन D और प्रोटीन कि कमी से भी बाल कि जड़े कमजोर जो जाती है, जिससे बाल झड़ने लगते है ||
  2. अनुवंशीकता ;> यदि आपके पूर्वज या आपके मम्मी,पापा मे गँजेपान या बाल जगाड़ने कि समस्या थी तो वह आपको भी हो सकती है ( जिसके बहुत ही कम चांस होते है )
  3. दवाइयों का असर ;> देखिए आजकल हर किसी को ना कोई भी छोटा सा बीमारी जरूत रहता है जिसके कारण हमें दवा लेनी पड़ती है, उस दवाई के असर के कारण भी हमारे बाले झाड सकती है इसमें कुछ मुख्य दवाई है जैसे (कीमोथेरेपी, ब्लड प्रेशर या एंटी – डिप्रेशन कि दवाई ) भी बाल झड़ने के कारण भी बन सकते है ||

4.डेंडरफ या स्कैल्प इन्फेक्शन ;> देखिये सिर कि त्वचा फंगल इन्फेक्शन या ज्यादा संख्या मे डेंडरफ ( जिसे आम भाषा मे रुसी बोला जाता है ) हो जाते है जिसके कारण भी हमारे बाल झड़ने लगते है |

5. बालो कि गलत देखभाल ;> अधिक स्ट्रेनिंग, केमिकलयुक्त प्रोडक्ट, कलरिंग या बार बार शैम्पू करने से भी बाल कमजोर हो जाते है ||

झड़ते बालो के लिए घरेलु उपाय

बालो का झड़ना एक आम बात हो गई है, इसे पूरी तरह तो रोका नहीं जा सकता लेकिन इसको एकहद तक सिमित किया जा सकता है जिससे आपके का झड़ना बिल्कुल ना के बराबर हो सकते है तो चलिए कुछ घरेलु उपचार अपनाते है ||

  1. आवला (Indian gosseberry ) ;> आवला मे विटामिन C, एंटीआक्सीडेंट, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो बालो कि जड़ो को मजबूत बनाने मे मदद करते है | विशेष रूप से विटामिन c कोलेजन के उत्पादन मे मदद करता है जिससे बालो मे ग्रोथ होती है और जड़े मजबूत होती है | आवला स्केलप मे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे बालो का झड़ना कम होता है

इस्तेमाल करने का तरीका ;>

  1. आवला के तेल को बालो मे लगाए..
  2. आवला को पिस्कर पाउडर बनाये..
  3. आवला के पाउडर को ले पानी के साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना ले..
  4. फिर जो पेस्ट बनाये है उसको अपने सिर पर लगा ले…
  5. आधे घंटे के बाद उसे धोले…

2. प्याज़ का रस ;>

प्याज़ के रस मे मुख्य रूप से सल्फर पाया जाता है जो बालो को झड़ने से रोकने मे सबसे अधिक प्रभावी होता है | यह बालो कि जड़ो को मजबूत करता है और उसमे कोलेजन का निर्माण करता है, जो बालो के ग्रोथ के लिए जरूरी होता है ||

इस्तेमाल करने का तरीका ;>

  1. सबसे पहले कुछ प्याज़ को ले..
  2. प्याज़ का रस को निकाल ले…
  3. और फिर प्याज़ के रस रूस से अपने सिर पर लगाए..
  4. 30 से 45 मिनट होने के बाद उसे माइल्ड शैम्पू से धो ले..

3.नारियल तेल और करी पता ;>

देखिये जब नारियल तेल और करी पता दोनों एक साथ मिलते है तो एक बेहतरीन औषधि का निर्माण करते है, इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने से बालो का झड़ना रुक जाता है और बाल काफी मजबूत और घने हो जाते है ||

नारियल तेल : इसमें मुख्य रूप से फैटी एसिड, विटामिन E, और एंटीफंगल गुण होते है | जो बालो कि जड़ो को पोषण देते है |

करी पता : इसमें विटामिन A, B और C ये तीनो होते है और इसके साथ साथ आयरन भी होता है जो बालो कि ग्रोथ को बढ़ाता है |

इस्तेमाल करने का तरीका ;>

  1. सबसे पहले कुछ करी पते को ले और फिर उसे नारियल तेल मे उबाले…
  2. और फिर उसे ठंडा होने मे बाद उसे आराम से अपने सिर के चारो ओर अच्छे से मिलाकर लगाए..
  3. इसको कम से कम हप्ते मे 2 से 3 तीन बार लगाए…

4. मेथी दाना ;>

मेथी दाना मुख्य रूप से प्रोटीन, आयरन, निकोटीनिक एसिड और लेसीटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है | प्रोटीन और निकोटीनिक एसिड बालो कि जड़ो को मजबूत बनाते है, और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते है | मेथी दाना मे मौजूद लेसीतिन बालो को माइसचराइज करता है और बालो को मुलायम और चमकदार बनाता है | मेथी दाना मे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते है, जो बालो को डेंडरफ और खुजली से बचाते है ||

इस्तेमाल करने का तरीका ;>

  1. 100 ग्राम मेथी दाना को ले, फिर उसे रातभर के के लिए पानी मे छोड़ दे..
  2. सुबह सबसे पहले उसे छान ले..
  3. फिर उसका पेस्ट बना ले..
  4. फिर उसे 30 मिनट के लिए सिर ओर लगा ले..
  5. तब उसे माइल्ड शैम्पू से धो ले..

1 thought on “झड़ते बालो को कैसे रोके इन घरेलु उपायों से…”

Leave a Comment