हम बच्चपन से जानते है की भालू नटखट और शैतान होते है लेकिन इनकी कितनी प्रजातीय होती है उनके बारे में क्या आप जानते है ?

प्यारे दोस्तों आज हम एक मासूम सा दिखने वाला जानवर की बात करने वाले है | दोस्तों हम जानते है की भालू कितने मासूम और खतरनाक होते है लेकिन आपको पता है इनकी कितनी प्रजातीय होती है

  1. अमेरिकी काला भालू
  2. एशियाई काला भालू
  3. भूरा भालू
  4. बिशाल पांडा
  5. ध्रुवीय भालू
  6. सुस्त भालू

दुनिया भर में भालुओ की आठ प्रजातीय पाई जाती है | अब हम उनके बारे में थोडा जानने की कोशिश करते है की ये प्रजातीय कैसी दिखाती है और कहा पाई जाती है |

  1. अमेरिकी काला भालू

अमेरिकी काला भालू ज्यादातर उतरी अमेरिका में पाए जाते है | इनता आवास क्षेत्र बहुत ही विस्तृत होता है ये कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और उतरी मैक्सिको के कुछ हिस्सों में पाए जाते है |

ये घने जंगलो, पर्वतीय क्षेत्रो, दलहनी इलाको और टुन्ड्रा जैसे इलाको में भी रहते है | कभी कभी भोजन के तलाश में ये इंसानी बस्तियों के आस पास भी देखे जाते है | ये भालू पर्यावरण के अनुकूल होते है और विभिन प्रकार के जलवायु में जीने में सक्षम होते है|

शारीरिक बनावट

ये भालू लगभग 5 से 7 फीट उच्चे होते है और इनकी लम्बाई लगभग 1.2 मीटर से लेकर 2 मीटर तक होती है और इनका वजन की बात करे तो इनका वजन लगभग 60 से लेकर 300 किल्लोग्राम तक होता है | ये भालू केवल काले ही नही होते है बल्कि कुछ भूरे, सुनहरे और कुछ सफ़ेद रंग के भी पाए जाते है | इनका शारीर मजबूत, पंजे बड़े और नुकीले होते है जो चढ़ाई और खुदाई दोनों में मद्दत करते है |

आहार

ये भालू सर्वाहरी होते है यानी शाकाहारी और मंशाहरी दोनों प्रकार के भोजन करते है |

व्यवहार और आदते

यह भालू एकांतप्रिय और शर्मीले होते है और सामान्य इंसानों से दूर रहते है |

ये बहुत स्मार्ट और अनुकूलन होते है |

ये बहुत अच्छे तैरक और चढ़ाई करने में माहिर होते है |

भोजन के तलाश में ये कई किल्लोमिटर घूम सकते है |

सर्दियों के मौसम में ये शितनीद्र में चले जाते है | ( कई महीनो तक सोते रह जाते है )

प्रजनन

इनका गर्भकाल सात महीने का होता है |

एक बार में एक से बतीन शावक जन्म लेते है |

शावको का जन्म जनवरी बया फ़रवरी में होते है |

( जंगलो में इनका जीवनकाल लगभग बीस साल तक होता है )

2. एशियाई काला भालू

एशियाई काला भालू पर्वतीय और वन क्षेत्रो में पाया जाता है | यह हिमांचल , पूर्वी एशिया , चीन , कोरिया , जापान , रूस और दक्षिण एशिया के कुछ भागो में निवास करते है | भारत में यह जम्मू कश्मीर , हिमांचल प्रदेश , उतराखंड , सिक्किम , और अरुणाचल प्रदेश में पाए जाते है |

विशेषताए

इनका रंग मुख्य रूप से काले रंग का होता है और इनके गले पर सफ़ेद या क्रीम रंग का ”V” आकार का निशान होता है |

लम्बाई की बात करे तो इनका लम्बाई लगभग 120 से 190 सेमी तक होता है | और उचाई की बात करे तो इनका उचाई भी लगभग 70-100 सेमी तक होता है |

वजन की बात करे तो नर भालू का वजन लगभग 100 से लेकर 200 किल्लोग्राम और मादा का वजन 40 से लेकर 125 किलोग्राम तक हो सकता है |

दांत और नाख़ून मजबूत होते है जिससे वे पेड़ो पर चढ़ने और शिकार करने में सक्षम होते है |

व्यवहार

यह भालू मुख्य रूप से रात्रिचर होते है | अकेले रहना पसंद करते है लेकिन कभी कभी भोजन के तलाश में समूहों में देखे जाते है |

इनमे शीतकालीन नींद लेने की क्षमता होती है और ये विशेषकर ठन्डे इलाको में |

( यह सर्वाहरी होते है )

प्रजनन

प्रजनन काल आमतौर पर जून से अगस्त के बिच होता है |

मादा 6-8 माह के बाद एक से तिन शावको को जन्म देती है |

शावक लगभाग दो वर्षो तक माँ के साथ रहते है |

3. भूरा भालू

इनका प्रजातीय अमेरिकी काला भालू से मिलते झूलते है इसलिए इनके बारे में भालीभाती आपको मलूल होगा की ये एकंत प्रिय होते है | इनका रंग भूरा होता है और हलके सुनहरे भी होते है और कही कही काले तक हो सकते है |

लम्बाई 1.4 से 2.8 मीटर तक और वजन की बात करे तो नर का वजन 180 से 680 किलोग्राम , मादा का वजन 130-200 किलोग्राम तक होता है |

आदते

यह दिन और रात दोनों समय सक्रीय होते है लेकिन अधिकतर सुबह और शाम को शिकार करते है | सर्दियों में ये शीत नीन्द्र में चले जाते है और कई महीनो तक बिना खाए सोये रहते है |

ये सर्वाहरी होते है

प्रजनन

भूरे भालू का प्रजनन काल गर्मियों में होता है , लेकिन भ्रूण का विकाश शीतनीन्द्र के दौरान शुरू होता है | मादा आमतौर पर 2-3 बछो को जन्म देती है | बच्चे जन्म के समय बहुत छोटे और अंधे होते है , लेकिन माँ की देखरेख में बच्चे तेजी से बढ़ते है |

जीवनकाल जंगल में 20-30 वर्ष

4. विशाल पांडा

विशाल पांडा भालू , जिसे आमतौर पर पांडा या जाएंट पांडा कहा जाता है , यह एक दुर्लभ और आकर्षक जानवर है | यह भालू की ही एक प्रजाति है , जो खाश तौर पर चीन के पहाड़ी वनों में पाई जाती है | पांडा अपने काले और सफ़ेद रंग के शारीर , गोल चेहरे और मासूम दिखने के कारण दुनिया भर में मसहुर है |

आहार

पांडा मुख्यतः बांस खाते है इनका लगभग 99% भोजन बांस होता है | वे दिनभर में 10-16 घंटे तक खाना खाते है और लगभग 12-38 किलो तक बांस रोज खा जाते है |

( हलाकि ये सर्वाहरी होते है , इसलिए कभी कभी छोटे जानवर , अंडे या फल भी खा लेते है |

आकर और वजन

इनका लम्बाई 1.2 से 1.9 मीटर तक होता है | और उचाई ली बात करे तो 60 से 90 सेमी तक होता है और इनके वजन की बात हम करे तो इनका वजन नर का वजन 100-160 किलो तक हो सकता है और मादा की बात करे तो 70-125 किलोग्राम तक होती है |

प्रजनन और जीवनचक्र

पांडा का प्रजनन काल बहुत ही सिमित होता है ( साल में सिर्फ 2 से 3 दिन ) |

मादा पांडा एक बार में एक से दो शावको को जन्म देती है |

जन्म के समय शावक बहुत छोटे ( लगभग 100 ग्राम ) और बिना बाल के होते है |

माँ अपने बच्चे का बहुत ध्यान रखती है और उसे दूध पिलाती है

( पांडा ज्यादातर चीन के इलाको में पाए जाते है )

5. ध्रुवीय भालू

ध्रुवीय भालू जिसे आर्कटिक भालू भी कहा जाता है | यह भालू विशेष रूप से आर्कटिक क्षेत में पाए जाते है जो बर्फीले और अत्यधिक ठन्डे वातावरण के लिए प्रशिद्ध है |

रंग और शारीरिक बनावट

इनका शारीर सफ़ेद या क्रीम रंग का होता है जिससे ये बर्फ में छिप जाते है |

इनकी त्वचा कलि होती है जो सूरज की गर्मी को अधिक अवशोषित करती है |

शारीर पर मोती और घनी फर की परत होती है जो ठण्ड से सुरक्षा देती है |

इनके शारीर के निचे मोटी वसा की परत होती है जो लगभग 10 से 12 सेंटीमीटर मोटी होती है |

आकार और वजन

नर ध्रुवीय भालू का वजन लगभग 400 से 700 किलोग्राम तक होता है और मादा भालू का वजन लगभग 200 से 350 किलोग्राम तक होता है |

खड़े होने पर इनकी उचाई 8 से 10 फीट तक हो सकती है |

आवास

ये मुख्य रूप से आर्कटिक क्षेत्र में रहते है – कनाडा , रूस , ग्रीनलैंड , नार्वे और अलास्का ( अमेरिका ) |

ये समुंदरी बर्फ के टुकडो पर शिकार करते है |

( ये मांसाहारी होते है और इनका मुख्य आहार सील होता है )

जीवनकाल ( जंगल में इनका जीवनकाल लगभग 20-25 वर्ष होता है ) |

प्रजनन

मादा ध्रुवीय भालू 2 से 3 साल में एक बार गर्भवती होती है |

ये आमतौर पर 1 या 2 शावक पैदा होते है |

6. सुस्त भालू

सुस्त भालू जिसे हिंदी में रेशमी भालू या आलसी भालू भी कहा जाता है , यह माध्यम आकार का भालू है जो मुख्य रूप से भारत , श्रीलंका और नेपाल में पाया जाता है | इसे इसके सुस्त और शांत व्यवहार के कारण इसे सुस्त भालू कहा जाता है , लेकिन यह नाम थोडा भ्रामक है क्युकी जरुरत पड़ने पर यह काफी आक्रामक और तेज भी हो सकते है |

शारीरिकी संरचना

लम्बाई 5 से 6 फीट होती है |

नर का वजन 80 से 145 किलो तक और मादा का वजन 55 से 95 किलो तक हो सकता है |

इनके शरीर पर लम्बे, काले, और मोटे बाल होते है जो इसे रेशमी रूप देते है |

( यह सर्वाहरी होते है )

व्यवहार और जीवनशैली

यह मुख्य रूप से रात्रिचर होते है |

आमतौर पर यह अकेले रहता है लेकिन माँ और बच्चे एक साथ रहते है |

मादा सुस्त भालू अपने बच्चो को पीठ पर बैठा कर चलती है , जो अन्य भालुओ को नही देख जाता |

प्रजनन और जीवनचक्र

प्रजनन के समय जून से जुलाई के बीच होता है |

मादा भालू लगभग 7 महीनो तक गर्भवती रहती है और 1 से 2 बच्चो को जन्म देती है |

शावाक लगभग 2 से 3 साल माँ के साथ रहते है |

Leave a Comment